अयोध्या जमीन विवाद में कोर्ट का फैसला सुरक्षित
shubhamsc | 16 Oct 2019 08:49 PM (IST)
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म हो गई है.. अब देश को इंतजार अदालत के फैसले का है । महीने भर में फैसला आ जाने की उम्मीद है.
आज सुनवाई के दौरान कोर्ट में माहौल हंगामेदार रहा. हुआ कुछ यूं कि सुन्नी वक्फ बोर्ड जो कि विवादित जमीन पर दावा करता है उसके वकील राजीव धवन ने आज अदालत में जन्मभूमि से जुड़ा नक्शा फाड़ दिया.
इस नक्शे को हिंदू महासभा के वकील पेश करना चाह रहे थे. इस नक्शे के विवाद ने आज की पूरी सुनवाई का नक्शा ही बदल दिया.