टाइगर हिल पर तिरंगा लहराने की कहानी, जवानों की जुबानी
shubhamsc | 25 Jul 2019 10:10 PM (IST)

जिस राष्ट्रवाद की बात आज पूरे देश में होती है क्या उस राष्ट्रवाद को आपने महसूस किया है. क्या राष्ट्रवाद का नाम सुनकर आपके रोंगटे खड़े हुए हैं. हो सकता है बहुत लोगों ने इस राष्ट्रवाद को महसूस किया हो लेकिन आज भारत में एक पूरी पीढ़ी तैयार हो चुकी है जिसने उस राष्ट्रवाद को महसूस नहीं किया जिसकी लहर बीस साल पहले उठी थी . 20 साल पहले आज की रात विजय की पटकथा लिखी गई और 26 जुलाई 1999 की सुबह हमारे लिए जीत का सूरज निकला. आज का य़े एपिसोड आपको असली राष्ट्रवाद का एहसास कराएगा.