अमेरिका में आज होगी इमरान खान की ट्रंप से मीटिंग
shubhamsc | 22 Jul 2019 09:52 PM (IST)

अब से डेढ घंटे बाद या तो पाकिस्तान कंगाली की राह पर आगे बढ़ेगा या फिर आतंक के खिलाफ अपने देश में कोई बड़ी कुर्बानी देगा. असल में आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात होनी है . खास बात ये है कि ट्रंप ने इमरान के साथ उन दोनों को भी बुलाया है जो पाकिस्तान में आतंक का दिमाग, हाथ, आंख और कान माने जाते हैं.