चंद्रयान-2 लॉन्च: चांद के छुपे राज बेनकाब करेगा रोवर प्रज्ञान, दो महिला वैज्ञानिकों के नेतृत्व में सफल परीक्षण
shubhamsc | 22 Jul 2019 09:24 PM (IST)

उलटी गिनती के पूरे होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंबर से ऊंचा जाने और नया भारत बनाने की जिद को पूरा करने की दिशा में इसरो ने अपने विशाल कदम बढ़ा दिए. और ये महज एक मिसाइल या फिर भी चंद्रयान-2 की उड़ान नहीं बल्कि ये 135 करोड़ हिंदुस्तानियों के सपनों की उड़ान है. ये सिर्फ रॉकेट से निकलते आग की ज्वाला नहीं बल्कि दुनिया के मानचित्र पर हिंदुस्तान की धधक है. ये महज GSLV मार्क थ्री मिसाइल की गर्जना नहीं बल्कि दुनिया अपना दम दिखा देने वाले भारत की दहाड़ है .