भारत की पवित्र यात्रा पर पाकिस्तान की ना'पाक' नजर
shubhamsc | 02 Aug 2019 07:43 PM (IST)

मातृभूमि में हमने 8 दिन पहले 24 जुलाई को हिंदुस्तान के खिलाफ पाकिस्तानी साजिश के सबूत दिखाई थे. आज वो सबूत भारतीय सेना ने पेश किए हैं. अमरनाथ यात्रा के रास्ते में भारी मात्रा में हथियार पकड़े गए हैं. पाकिस्तान का गोला बारूद मिला है. सरकार ने अमरनाथ यात्रियों को वापस लौटने की सलाह भी दी है. आज भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देश को बताया कि पिछले तीन दिनों से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में अमरनाथ यात्रा के रास्ते में पाकिस्तानी साजिश का ये सामान मिला है. आतंक के वो हथियार जिसके जरिए अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने की तैयारी थी लेकिन देश के जवानों ने दुश्मन की ये साजिश को नाकाम कर दिया है.