Independence Day: Indian Idol के बेमिसाल गायकों के साथ आजादी का सुरीला जश्न
ABP News Bureau | 14 Aug 2021 07:36 PM (IST)
कल भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ है. पूरा देश आज से ही आजादी के जश्न में डूबा हुआ है. आपके अपने चैनल एबीपी न्यूज पर भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. एबीपी न्यूज के मंच पर आजादी का जश्न मनाने के लिए इंडियन आइडल के टॉप-6 गायक पहुंचे हैं. इन्होंने अपनी मनमोहक आवाज से स्वतंत्रता दिवस के जश्न में चार चांद लगा दिए हैं.