लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण की वोटिंग पर ABP न्यूज की बड़ी कवरेज लगातार
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 07:21 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग होगी. इस चरण में तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8 और असम, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर की दो सीटें शामिल है. इसके साथ ही मणिपुर और पुडुचेरी में एक सीट के लिए मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में भी वोटिंग होगी.