सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
shubhamsc | 21 Jul 2019 10:33 PM (IST)

सोनभद्र में हुए नरसंहार में पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने आज सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे. योगी ने एक-एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की उन्हें मदद के चेक दिए, साथ ही घटना को कांग्रेस का पाप बताया.
सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने एक-एक पीड़ित से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया. योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों को मुआवजे का चेक बांटा. मृतकों के परिजनों को 18.50 लाख और घायलों को 2.50 लाख रूपये के चेक दिए गए.
17 जुलाई को सोनभद्र में घोरावल के उभ्भा गांव में 112 बीघा खेत के लिए दस ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया गया था.