सोनभद्र हत्याकांड: उम्भा गांव में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी
shubhamsc | 13 Aug 2019 02:48 PM (IST)

पिछले महीने सोनभद्र हत्याकांड के बाद यूपी के जिस गांव में जाने से प्रियंका गांधी को रोका गया था आज उसी उम्भा गांव में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची हैं प्रियंका गांधी . 17 जुलाई को इसी गांव में 100 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर प्रधान और उसके लोगों ने गोंड़ आदिवासियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 10 लोग मारे गए थे. घटना के दो दिन बाद प्रियंका गांधी ने उम्भा जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें मिर्जापुर में ही रोक लिया गया. प्रियंका को रात भर हिरासत में गेस्ट हाउस में रखा गया. अगले दिन कुछ आदिवासियों को गेस्ट हाउस में ही प्रियंका से मिलवाया गया, जिसके बाद प्रियंका इस वादे के साथ लौट गई कि जल्द ही वो गांव जाकर आदिवासियों से मिलेंगी, प्रियंका ने आज वो वादा पूरा किया.