Election Results 2019: अमेठी में स्मृति ईरानी की लीड बढ़ी, राहुल गांधी 22 हजार वोटों से पीछे
ABP News Bureau | 23 May 2019 05:54 PM (IST)

इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं. अमेठी में स्मृति ईरानी राहुल गांधी से 22 हजार वोट से आगे चल रही हैं. बता दें कि एक महीने से ज्यादा चले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के लिए देशभर के लोगों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगी हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा रंग लाता नजर आ रहा है. बीजेपी जहां इस चुनाव में 295 के आस पास सीटें जीतती हुई नजर आ रही है, वहीं एनडीए 345 सीटों के आस पास नजर आ रहा है.