Election Results 2019 : जीत के बाद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से जतायी ये उम्मीद, Exclusive
ABP News Bureau | 24 May 2019 07:54 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी परंपरागत सीट अमेठी से हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने अपनी विपक्षी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को जीत की बधाई दी है. इसके बाद स्मृति ईरानी ने शायराना अंदाज में ट्वीट किया है. स्मृति ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता.''