शाम 5 बजे तक बंगाल में 80% तो यूपी में 51% मतदान, जानें बाकी राज्यों का हाल
ABP News Bureau | 12 May 2019 08:06 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी है और शाम शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत देखें तो बिहार में 55 फीसदी वोटिंग हुई है और हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ है. मध्य प्रदेश में 60 फीसदी तो उत्तर प्रदेश में 51 फीसदी वोटिंग पर्सेटेंज रिकॉर्ड किया गया है. पश्चिम बंगाल में हर चरण की तरह इस चरण में भी सर्वाधिक 80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में 55 फीसदी वोटिंग प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है.