बाढ़-बारिश से मध्य प्रदेश का बुरा हाल, कई जिलों में हालत खराब, घरों में घुसा पानी
shubhamsc | 28 Aug 2019 09:06 AM (IST)

देश में बाढ़ और बारिश से कई इलाके प्रभावित हैं. सबसे ज्यादा हालात मध्य प्रदेश में खराब हैं, एमपी में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है. एमपी के करीब 30 जिले बाढ़ और बारिश के पानी से प्रभावित हैं. रतलाम में जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. सड़कें दरिया सी नजर आ रही हैं. घरों में पानी घुस गया है. जानवर कोई सुरक्षित नहीं है.