दिग्विजय सिंह जिस तरह से चुनाव लड़ सकते थे उन्होंने लड़ा, मगर वो चुनाव हार रहे हैं- शिवराज सिंह
ABP News Bureau | 16 May 2019 01:02 PM (IST)

एबीपी न्यूज से शिवराज सिंह ने कहा कि प बंगाल में संवैधानिक संकट खडा हो गया है, इतनी हिंसा कभी नहीं हुई, जनता टीएमसी और ममता दीदी से छुटकारा पाना चाहती है, इसलिये सरकार हिंसा करा रही है, प्रचार होना था दो दिन तक, अमित शाह के रोड शो पर हमला गंभीर बात है. पूरे देश में बीजेपी की लहर है तीन सौ तक जा रही हैं सीटें. कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है इसलिसे गठबंधन की बातें कर रही है. मप्र में भी पिछली बार से ज्यादा सीटें आयेंगी. दिग्विजय ने चुनाव बेहतर लड़ा मगर दुख के साथ कहना पडेगा कि वो चुनाव हार रहे हैं.