यूपी की फिरोजाबाद सीट पर 'चाचा' बनाम 'भतीजा' ! शिवपाल यादव से खास बातचीत, देखें पूरा इंटरव्यू
ABP News Bureau | 20 Apr 2019 11:39 AM (IST)

यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला है कि क्योंकि यहां पर एक ही परिवार के 2 सदस्य आमने-सामने हैं. एक तरफ समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ उनको चुनौती देने के चाचा शिवपाल यादव ताल ठोंक रहे हैं. फिरोजबाद में शिवपाल यादव कैसे कर रहे हैं प्रचार, ये जानने के लिए हमारी संवाददाता श्रेया बहुगुणा ने उनके साथ एक पूरा दिन बिताया.