अलविदा शीला दीक्षित...सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी...झारखंड में 4 लोगों की हत्या, देखिए बड़ी खबरें
shubhamsc | 21 Jul 2019 08:57 PM (IST)

झारखंड के गुमला में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई . जहां तंत्र-मंत्र के शक में दो महिलाओं समेत 4 बुजुर्गों की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई.
सड़क पर बिछी ये लाशें बेखौफ अपराधियों की कहानी कह रही हैं. ये चारों लाशें अफवाह ,अंधविश्वास और भीड़ के अंधे कानून की सबूत हैं. गुमला जिले के सिसकारी गांव में 3 बजे के करीब ये चारों हत्याएं हुईं. बताया जा रहा है कि 10-15 लोग नकाब पहन कर आए थे और फिर महिलाओं को घर में बंद कर इन लोगों की हत्या कर दी.