अलविदा शीला दीक्षित, निगमबोध घाट पर सीएनजी शव दाह गृह में किया गया अंतिम संस्कार
shubhamsc | 21 Jul 2019 06:28 PM (IST)

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित पंचतत्व में विलीन, निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार में अमित शाह, सोनिया, प्रियंका गांधी और केजरीवाल भी पहुंचे. दिल्ली में निगमबोध घाट पर सीएनजी शव दाह गृह में किया गया अंतिम संस्कार.
दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. शीला 81 साल की थीं. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली.