LIVE बहस के दौरान शहजाद पूनावाला ने दिखाया 'जय श्रीराम' का पोस्टर, मॉब लिंचिंग पर किया ये बड़ा दावा
shubhamsc | 24 Jul 2019 06:18 PM (IST)

एबीपी न्यूज़ के शो 'सीधा सवाल' में शहजाद पूनावाला ने 'जय श्रीराम' लिखा हुआ पोस्टर दिखाते हुए मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर बड़ा दावा किया. उन्होंने कई राज्यों का जिक्र करते हुए लिंचिंग की हुई घटनाओं का नाम लिया. दरअसल आज मॉब लिंचिंग की घटनाओं के मद्देनज़र देश की कई नामचीन हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र को कला, फिल्म, शिक्षा और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत कई क्षेत्रों के 49 लोगों ने मिलकर पीएम मोदी को भेजा है. पत्र लिखने वालों में फिल्ममेकर मणि रत्नम, अनुराग कश्यप, अपर्णा सेन, श्याम बेनेगल, इतिहासकार रामचंद्र गुहा, अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा, गायक शुभा मुदगल और इफ्तेखार एहसान जैसे लोग शामिल हैं.