लखनऊ: पत्नी के नामांकन में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, क्या राजनाथ सिंह को दे पाएंगी टक्कर
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 08:18 PM (IST)

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने आज लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके पति और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद रहे. कांग्रेस ने यहां से आचार्य प्रमोद कृष्णम को चुनाव मैदान में उतारा है. लेकिन माना जा रहा है महागठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा की सीधी टक्कर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है.