बीजेपी के बागी नेता शत्रुघन सिन्हा ने छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस का थामा 'हाथ'
ABP News Bureau | 06 Apr 2019 01:42 PM (IST)

शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. बता दें कि शत्रुघन सिन्हा पिछले लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे. हालांकि, पिछले कुछ सालों से बागी रुख अख्तियार कर रखा था. पिछले दिनों बीजेपी ने उनकी जगह केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया है.