अरुण जेटली के निधन पर शत्रुघन सिन्हा ने कुछ इस तरह से किया याद
shubhamsc | 24 Aug 2019 09:06 PM (IST)

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में निधन हो गया है. वह 66 साल के थे. शुक्रवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी. उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था.
पूर्व बीजेपी और मौजूदा कांग्रेसी नेता और जानें-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिवंगत अरुण जेटली की ख़ासियतों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक बौद्धिक, विनम्र और घंमड-विहीन इंसान और ओजस्वी वक्ता ठहराया.