कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघन सिन्हा बोले- बीजेपी वन मैन शो, टू मैन आर्मी बन गई है
ABP News Bureau | 06 Apr 2019 02:03 PM (IST)

बीजेपी के बागी और बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भारी मन से बीजेपी छोड़ रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं बीजेपी क्यों छोड़ रहा हूं ये सबको पता है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में आने का एलान पहले ही कर दिया था. उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी.