The Hindu Way: शशि थरूर बोले- हिंदू धर्म को खतरा धर्म के नाम पर हिंसा करने वालों से
ABP News Bureau | 13 Sep 2019 05:12 PM (IST)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पुस्तक 'द हिन्दू वे' का वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने लोकार्पण किया. इस मौके पर थरूर ने कहा कि हिंदुत्व के एक नहीं कई प्रकार हैं. इसी वजह से ये सभी के लिए स्वतंत्र जीवन शैली का रास्ता बनाता है. इसमें कोई पोप नहीं है जो नियम बनाए ना ही कोई मौलवी जो फतवे जारी करे. हिंदू धर्म में कोई हमको बताने के लिए नहीं है कि ऐसा हिंदू होना चाहिए. हिंदू धर्म का मतलब सबसे स्वीकार करके सबसे साथ आगे जाने का धर्म है. लोगों को इसका असली मतलब समझाना है.धर्म के नाम पर किसी को मारना ये सब हिंदू धर्म नहीं है. जो आधार्मिक लोगों धर्म के नाम पर लोगों को मार रहे हैं इनसे धर्म को खतरा है.