कांग्रेस में उठी प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की मांग, कैप्टन अमरिंदर और शशि थरूर ने दिया ये बयान
shubhamsc | 29 Jul 2019 09:15 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में तेजी से प्रियंका गांधी का नाम आ रहा है... कल शशि थरूर तो आज पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने प्रियंका के नाम को आगे किया है. गुरुवार को छुट्टियां मनाकर वापस लौटे राहुल गांधी आज काफी दिनों के बाद लोकसभा में दिखाई दिए. राहुल के इस्तीफे के बाद बिना अध्यक्ष के चल रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग करने लगे हैं. कल कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी प्रियंका को कांग्रेस की कमान सौंपे जानी की बात कही थी और आज भी उन्होंने अपनी इस मांग को दोहराया.