शाहरुख खान ने ईद पर बेटे अबराम के साथ 'मन्नत' के बाहर खड़े हजारों फैंस को दी मुबारकबाद
ABP News Bureau | 05 Jun 2019 11:07 PM (IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ईद के खास मौके पर अपने घर 'मन्नत' के बाहर खड़े फैंस को मुबारकबाद देने के लिए आए. इस दौरान किंग खान के छोटे बेटे अबराम खान भी उनके साथ ही दिखाई दे रहे थे. अबराम भी अपने पापा के साथ 'मन्नत' के बाहर खड़े फैंस को ईद पर सभी को पापा की तरह हवा में हाथ लहराकर बधाई दी. शाहरुख खान हर साल इसी तरह ईद पर अपने फैंस से मिलते हैं.