एग्जिट पोल के बाद सेंसेक्स के बागों में बहार, 39 हजार पर पहुंचा, निफ्टी में भी दिखी तेजी
ABP News Bureau | 20 May 2019 12:48 PM (IST)

कल लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकार को बहुमत दिया है, जिसके बाद बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 1071 अंक की बढ़त के साथ 39001 पर पहुंच गया वहीं निफ्टी 316 अंक की तेजी के साथ 11723 पर पहुंच गया. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में 542 सीटों का ही अनुमान हम बता रहे हैं, तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था. साल 2014 में देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 336 और यूपीए के खाते में 60 सीटें गई थीं. इसमें से बीजेपी को 282 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी.