सनसनी: दिल्ली के होटल में लगी आग से हुई 17 मौतों का जिम्मेदार कौन ?
ABP News Bureau | 13 Feb 2019 09:21 AM (IST)

सेंट्रल दिल्ली के करोलबाग स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से एक बच्चे सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. इनमें दो वे लोग भी शामिल हैं जो जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए थे. हादसे में अन्य 35 लोग घायल भी हुए हैं. आग तड़के साढ़े तीन बजे करोलबाग में गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस की दूसरी मंजिल पर लगी. होटल में कई लोग उस समय सोए हुए थे जिस कारण वे फंस गए. अधिकारियों ने बताया कि 45 कमरों के होटल में हादसे के समय 53 लोग थे.सवाल ये है कि आखिर 17 मौतों का जिम्मेदार कौन ?