पीएम मोदी की तारीफ से कांग्रेस में कलह, जयराम रमेश को वीरप्पा मोइली की नसीहत
shubhamsc | 29 Aug 2019 08:51 AM (IST)

पीएम मोदी की तारीफ करने को लेकर कांग्रेस में दो फाड़ नजर आ रहा है. वीरप्पा मोइली ने जयराम रमेश, शशि थरूर जैसे नेताओं पर निशाना साधा है. पीएम मोदी की तारीफ मे कसीदे पढ़ने वाले नेताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के भीतर से ही आवाज उठी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने जयराम रमेश का नाम लेकर साफ तौर पर कहा कि उन्हें ऐसे बयान नहीं चाहिए थे.