योगी राज में उन्नाव की बेटी के लिए देर भी है, अंधेर भी ? देखिए सीधा सवाल
shubhamsc | 29 Jul 2019 07:45 PM (IST)

2 साल पहले 17 साल की एक लड़की ने बीजेपी के एक ताक़तवार विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगाया...एक FIR के लिए वो लड़की इधर से उधर भटकती रही...जब कहीं भी उसकी आवाज़ नहीं सुनी गई तो पिछले साल अप्रैल में उसने मुख्यमंत्री के घर के सामने आत्मदाह की कोशिश की...आत्मदाह की कोशिश के बाद FIR तो दर्ज हो गई...लेकिन पुलिस और विधायक के गुर्गों ने पीड़ित के पिता को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई...यानी इंसाफ़ की पहली कोशिश में ही पिता को गंवाया...अब जब वो लड़की विधायक के ख़िलाफ़ रेप का केस लड़ रही है तो उसे एक और बलिदान देना पड़ा...चाची और मौसी की मौत हो गई और वो ख़ुद भी गंभीर हालत में है.