क्या नई शुरुआत से Kashmir के 'अच्छे दिन' आ गए ? । Seedha Sawal
shubhamsc | 31 Oct 2019 06:42 PM (IST)
5 अगस्त को संसद में अनुच्छेद 370 हटाने का बिल लाया गया था और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने आज से केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल ने अपना काम संभाल लिया है.लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या 370 हटाने से वाकई जम्मू-कश्मीर बदल जाएगा. क्या जम्मू-कश्मीर में विकास की गंगा बहने लगेगी और क्या आतंकवाद ख़त्म हो जाएगा. आपको ये भी बता दें कि 370 हटाने पर सियासी विरोध अब भी चालू है. महबूबा मुफ़्ती ट्वीट करके 370 हटाने को, कश्मीर को देश से जोड़ने को नरसंहार बता रही हैं. दूसरे विरोधी दल भी लगातार विरोध में जुटे हुए हैं. देखिए सीधा सवाल