PM मोदी के रोड शो से पहले जानिए उनसे कितने खुश हैं बनारस के लोग
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 10:12 AM (IST)

PM आज बनारस में रोड शो करने वाले हैं, ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा होगा. इस दौरान पीएम मोदी बीएचयू से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक लोगों से मिलेंगे. रोड शो के बाद शाम में पीएम मोदी का गंगा आरती करने का भी कार्यक्रम है. उससे पहले देखिए आखिर बनारस की आम जनता अपने मौजूदा सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कितनी खुश है.