कौन मारेगा चांदनी चौक का मैदान, बीजेपी की तरफ डॉ हर्षवर्धन हैं उम्मीदवार
ABP News Bureau | 02 May 2019 11:01 AM (IST)

दिल्ली का चांदनी चौक जितना अपने पराठों के लिए भारत में मशहूर है उतना ही यहां की राजनीति भी चर्चा में रहती हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन मैदान में हैं. यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के पंकज गुप्ता से है. देखिए केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का चुनाव प्रचार.