बड़ी खबरें: जम्मू से धारा 144 हटाई गई, कश्मीर में इंटरनेट, टेलीफोन पर रोक बरकरार
shubhamsc | 10 Aug 2019 07:37 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, जम्मू से हटी धारा 144, आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज. कश्मीर में इंटरनेट और टेलीफोन पर रोक बरकरार। केबल टीवी नेटवर्क के जरिये भी सरकारी दूरदर्शन समेत सिर्फ तीन समाचार चैनल देखे जा सकते हैं. कल कश्मीर घाटी के लोगों ने मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की. प्रशासन ने नमाज के लिए प्रतिबंधों में ढील दी थी. श्रीनगर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक जीबी पंत अस्पताल पहुंचे. मरीजों को मिल रही सुविधाओँ की जानकारी ली.