लोकसभा चुनाव 2019: 35 फीसदी सीटों पर आज वोटिंग हो जाएगी खत्म, आगरा से सिलचर तक तैयरियां पूरी
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 07:45 AM (IST)

दूसरे चरण के मतदान के लिये 19 मार्च को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन हाल ही में आयोग द्वारा त्रिपुरा की पूर्वी त्रिपुरा और तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान स्थगित किये जाने के कारण आज 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान होगा.