जम्मू कश्मीर: घाटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकियों के छिपे होने का आशंका
ABP News Bureau | 26 Feb 2019 01:09 PM (IST)
पुलवामा आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल घाटी में आतंकियों का सफाया करने में जुट गए हैं. सेना को पुलवामा, बांदीपुर और कुलगाम में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली, जिसके बाद सेना और स्थानीय पुलिस मिलकर तलाशी अभियान चला रही है. पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले के बाद से कश्मीर में सेना के ऑपरेशन और तेज हो गए हैं.