जम्मू कश्मीर में बज गईं स्कूल की घंटियां, दफ्तरों में शुरु हुआ कामकाज, देखिए ये रिपोर्ट
shubhamsc | 19 Aug 2019 11:39 AM (IST)

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद श्रीनगर में आज पहली बार खुले स्कूल, स्कूलों में कड़ी सुरक्षा. जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य. श्रीनगर में 900 में से 190 स्कूल खुले. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू में स्कूल खुले, हफ्ते के पहले दिन जमकर चहल पहल.
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद तेजी से सामान्य हो रहे हैं हालात, श्रीनगर में आज से दफ्तर भी खुल गए हैं, श्रीनगर सचिवालय में कड़ी सुरक्षा में पहुंचे सरकारी कर्मचारी. जम्मू कश्मीर सचिवालय में आज 100 फीसदी हाजिरी का लक्ष्य रखा गया है, सरकारी बसों में कर्मचारियों को दफ्तर पहुंचाया गया.