राहुल गांधी से उनके बयान पर SC ने मांगी सफाई, मीनाक्षी लेखी ने दायर किया है अवमानना नोटिस
ABP News Bureau | 15 Apr 2019 12:33 PM (IST)

राहुल गांधी के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने उनसे सफाई मांगी है. राहुल को सोमवार तक जवाब दाखिल करना होगा, मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी. मीनाक्षी लेखी ने राहुल पर सुप्रीम कोर्ट के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया था.