सऊदी प्रिंस के स्वागत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बीजेपी बोली- मेहमान का अपमान ना करे कांग्रेस
ABP News Bureau | 20 Feb 2019 05:36 PM (IST)
भारत के दौरे पर आए सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है उसको लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं, कांग्रेस ने पूछा है कि पाकिस्तान को डेढ़ लाख करोड़ की मदद करने वाले का शानदार स्वागत किया गया, क्या यही पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि है.