उन्नाव मामला: पीड़ित के लिए न्याय की मांग तेज, हादसे में पीड़िता की चाची-मौसी की मौत
shubhamsc | 30 Jul 2019 05:12 PM (IST)

उन्नाव में हादसा हुआ या साजिश थी, ये सच सामने आने में वक्त लगेगा. वक्त तो पीड़िता के जख्मों को भरने में भी लगेगा जो 2 साल से लगातार अत्याचार की शिकार बन रही है. 41 घंटे से लखनऊ के अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष चल रहा है. एक लड़की के लिए उसकी ही जिंदगी बोझ बना दी गई है. फिर भी लड़ रही है. जिंदगी के लिए उन्नाव रेप पीड़ित की जंग. ट्रक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित. हादसे में पीड़िता की चाची-मौसी की मौत. बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप और हत्या का केस दर्ज.