साक्षी और अजितेश की शादी पर घमासान- क्या पापा की मंजूरी, शादी के लिए जरूरी?
shubhamsc | 15 Jul 2019 05:28 PM (IST)

जाति की दीवार तोड़कर शादी के बंधन में बंधे यूपी की साक्षी और अजितेश आज इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे. इस अर्जी के साथ कि उन्हें सुरक्षा चाहिए. क्योंकि साक्षी मिश्रा को जान का खतरा है. खतरा भी किससे खुद अपने ही पिता से . क्योंकि बेटी ने अपनी मर्जी से शादी जो कर ली है. पापा भले ही पूरे धीरज के साथ मीडिया के सामने कह चुके हैं. कि बेटी को उन्होंने कोई धमकी नहीं दी. लेकिन उनके समर्थन में आवाज उठाने वालों की कमी नहीं. कुछ लोग मारपीट पर भी उतारु हैं. और यही हुआ आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर. कुछ वकीलों ने ही साक्षी और अजितेश के साथ मारपीट की . ये आरोप है. साक्षी के पति अजितेश का. और इसी पर आज हम बहस कर रहे हैं. मुद्दा है.. क्या पापा की मंजूरी, शादी के लिए जरूरी ?