संजय दत्त के जेल के दिनों को याद कर इमोशनल हुईं मान्यता दत्त, देखें EXCLUSIVE इंटरव्यू
ABP News Bureau | 06 Sep 2019 09:26 PM (IST)
अभिनेता संजय दत्त जल्द ही फिल्म प्रस्थानम में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने प्रोड्यूस किया है. एबीपी न्यूज़ से मान्यता और संजय दत्त ने फिल्म के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक्सक्लुसिव बातचीत की है. इस दौरान मान्यता ने बताया कि उन्होंने संजू से ही काम सीखा है. वहीं संजय दत्त ने कहा कि मान्यता ने उन्हें और पूरे परिवार को संभाला है. देखें जोईता मित्रा सुवर्णा का ये मुंबई से ये एक्सक्लुसिव इंटरव्यू