INX मामले में 'किंगपिन' को बचाने में क्यों जुटी है कांग्रेस ? कानून से क्यों भाग रहे हैं चिदंबरम ? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 21 Aug 2019 05:55 PM (IST)
कानून से भाग रहे हैं पी चिदंबरम. भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भी चिदंबरम के समर्थन में कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी हो गई है. पहले प्रियंका गांधी ने चिदंबरम के समर्थन में आवाज उठाई. अब राहुल गांधी चिदंबरम का कवच बन गए हैं. करप्शन के किगपिन बनते जा रहे हैं चिदंबरम. अभी तक किसी कोर्ट से चिदंबरम को राहत नहीं है. मामला INX मीडिया में विदेशी निवेश का था. 305 करोड़ की FIPB अप्रूवल का मामला था. 60 से 65 करोड़ के घूसकांड का आरोप है, जिसमें जिसमें कार्ति को 3 करोड़ 90 लाख घूस मिलने के सबूत जांच एजेंसियों के पास हैं. कांग्रेस के कद्दावर नेता पी चिदंबरम के गायब हो जाने के बाद ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है लेकिन चिदंबरम के वकील और कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार का कहना है कि चिदंबरम भाग नहीं रहे और अपने कानूनी हक इस्तेमाल कर रहे हैं.