संविधान की शपथ: क्या अलीगढ़ मॉडल से रुकेगा- अली और बजरंगबली के नाम पर सियासत ? बड़ी बहस
ABP News Bureau | 26 Jul 2019 06:09 PM (IST)

देश में बजरंगबली को मानने वाले लोग भी हैं और अली को मानने वाले भी... लेकिन पिछले कुछ दिनों से देश के कुछ राज्यों में इन्हीं दो नामों को लेकर चर्चा जोरों पर है. वजह है सड़क पर होने वाला धार्मिक अतिक्रमण. यानी एक समुदाय सड़कों पर नमाज अदा करता है तो जवाब में दूसरे समुदाय के लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. विवाद कुछ भी नहीं है फिर भी सांप्रदायिक खाई खोदने की कोशिश की जा रही है. इसको रोकने के लिए यूपी के अलीगढ़ के डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एक मॉडल तैयार किया है. जिसके मुताबिक बिना प्रशासनिक अनुमति के आप सड़क पर कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं कर सकते और अगर ऐसा करना है तो उसके लिए अनुमति जरूरी है. संविधान की शपथ में आज का बड़ा सवाल यही है कि क्या अलीगढ़ मॉडल से रुकेगा अली Vs बजरंगबली ?