योगी सरकार में बदमाश बेखौफ, पुलिस लाचार?
shubhamsc | 18 Jul 2019 05:47 PM (IST)
एक दिन में दो बड़ी वारदात से यूपी में योगी सरकार की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है.. संभल में कैदियों ने ही सिपाही की राइफल छीनकर दो सिपाही को मार दिया.. तो सोनभद्र में जमीन विवाद में 11 लोगों का सामूहिक हत्याकांड हुआ.. यूपी में समाजवादी पार्टी इसे बड़ा मुद्दा बना रही है.. सड़क से लेकर संसद तक में सवाल उठाए.. प्रदर्शन किए.. तो अब पूरे यूपी में कांग्रेस की कमान संभाल चुकी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा है कि क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश. पूरे मामले पर देखिए ये रिपोर्ट
यूपी के संभल में कैदियों को ले जा रहे जिन दो सिपाहियों की हत्या हुई उनके परिवार में मातम. परिवार ने खून का बदला खून से लेने की मांग की. संभल में बदमाश वैन में बैठे दो पुलिसवालों की हत्या कर अपने तीन साथी कैदियों को लेकर भाग गए थे. शहीद पुलिसवालों को श्रद्धांजलि दी गई. सोनभद्र में जमीन विवाद में 11 लोगों की हत्या के बाद यूपी में हड़कंप. कलेक्ट्रेट दफ्तर पर आज प्रदर्शन हुआ.