76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिकों के साथ दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस, देखिए- अटारी स्टेशन से ग्राउंड रिपोर्ट
shubhamsc | 09 Aug 2019 02:30 PM (IST)

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है. कल पाकिस्तान ने अपने ड्राइवर और गार्ड को हिंदुस्तान भेजने से इनकार कर दिया. इसके बाद भारतीय रेलवे ने अपने ड्राइवर और गार्ड को भेजकर ट्रेन को अटारी से दिल्ली पहुंचाया. ये ट्रेन 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिकों के साथ दिल्ली पहुंच चुकी है.