दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस ट्रेन, देखिए- यात्रियों ने क्या कहा
shubhamsc | 09 Aug 2019 02:36 PM (IST)

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है. कल पाकिस्तान ने अपने ड्राइवर और गार्ड को हिंदुस्तान भेजने से इनकार कर दिया. इसके बाद भारतीय रेलवे ने अपने ड्राइवर और गार्ड को भेजकर ट्रेन को अटारी से दिल्ली पहुंचाया. ये ट्रेन 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिकों के साथ दिल्ली पहुंच चुकी है.
समझौता एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच चुकी है. इस ट्रेन स 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिकों भी दिल्ली पहुंचे. इन्हीं में से एक है अमरीन. अमरीन अपने पति से मिलने पाकिस्तान गई थी अब समझौता एक्सप्रेस बंद हो जाने से उन्हें काफी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है.