संबित पात्रा का विपक्ष पर तंज, कहा- महागठबंधन की महामिलावटी खिचड़ी में हर दिन का एक PM
ABP News Bureau | 08 May 2019 02:27 PM (IST)

पुरी से बीजेपी के उम्मीदवार संबित पात्रा ने एबीपी न्यूज़ शिखर सम्मेलन पर बोलते हुए कहा कि 'राहुल गांधी को अपने घुटनों पर आकर "चौकीदार चोर है" कहने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के महागठबंधन की महामिलावटी खिचड़ी में हफ्ते के हर दिन का एक PM है.