84 सिख दंगों पर बयान के बाद सैम पित्रोदा की सफाई, BJP पर लगाया ये बड़ा आरोप
ABP News Bureau | 10 May 2019 10:51 AM (IST)

1984 के सिख दंगों पर ‘जो हुआ सो हुआ’ कहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने सफाई दी है. सैम पित्रोदा ने कहा है कि मेरे बयान को बीजेपी तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है और उनके पास अब कोई चुनावी मुद्दा नहीं बचा है. सैम पित्रोदा ने कहा था कि 1984 दंगों में जो हुआ सो हुआ, लेकिन पांच सालों में मोदी सरकार ने क्या किया?