सलमान की पत्रकार के साथ बदसलूकी: अंधेरी कोर्ट ने पुलिस को मामले की ठीक से जांच करने को कहा
ABP News Bureau | 05 Sep 2019 06:12 PM (IST)

करीब 5 महीने पहले सलमान खान मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करने निकले थे. इस दौरान अशोक पांडे नाम के एक पत्रकार ने उनका वीडियो बनाने की कोशिश की जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड्स ने उनके साथ बदसलूकी की और उनका फोन भी छीन लिया. इस मामले में अशोक ने पहले तो डी. एन. नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी, लेकिन जब पुलिस को ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो अशोक अदालत पहुंच गए थे. अब इस मामले पर बुधवार को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने डी. एन. नगर पुलिस स्टेशन को मामले की अच्छी तरह से तफ़्तीश करने और 14 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.