उन्नाव से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज ने कहा- यूपी में कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 07:18 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि चौथे चरण में आगामी 29 अप्रैल को प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा. इस चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा.